फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In their desire to have a boy, parents did cruelty to newborn girl, case registered after death

Faridabad News: लड़के की चाहत में मां-बाप ने की नवजात बच्ची से क्रूरता, मौत के बाद केस दर्ज

Wed, 26 Jun 2024 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
In their desire to have a boy, parents did cruelty to newborn girl, case registered after death
- डेढ़ माह पहले हुई थी बच्ची की मौत
विज्ञापन

- हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के आदेश पर नवजात के माता-पिता को बनाया गया आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड क्षेत्र में लड़के की चाहत में एक दंपती ने अपनी नवजात बच्ची के साथ इस हद तक क्रूरता की कि उसकी मौत हो गई। पहले तो मां ने बच्ची को अपना दूध नहीं पिलाया और जब स्वास्थ्य परामर्श के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे तो पिता ने प्रवेश नहीं करने दिया। चाइल्ड लाइन के सहयोग से किसी प्रकार बच्ची को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया तो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के आदेश पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने डेढ़ माह बाद बच्ची के मां-बाप पर नवजात बच्ची से क्रूरता का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में जल्द मृतक बच्ची के माता-पिता से पूछताछ करेगी।
सेक्टर-39 स्थित एक सरकारी डिलीवरी हट में 16 मई को एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया था। घर में दो बच्ची पहले से होने की वजह से वह तीसरी बच्ची के जन्म से काफी दुखी थी। इस दौरान डॉक्टरों के समझाने के बावजूद उसने नवजात को अपना दूध पिलाने से मना कर दिया। इस कारण बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों को दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. विनीता ने डॉ. भारती को तुंरत फोन कर बच्ची के परिजनों को समझाने के आदेश दिए। डॉ. विनीता ने डॉ.भारती को बताया कि बच्ची के गले पर चोट के निशान हैं। इससे नवजात की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य अधिकारी ने बच्ची के माता-पिता से संपर्क किया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या बीके अस्पताल में इलाज के दाखिल कराने के आदेश दिए। इसके बावजूद आरोपी माता-पिता ने डॉक्टर की बात मानने से इंकार कर दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जब बच्चे के स्वास्थ्य परामर्श के लिए उनके घर पहुंचे तो उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन

--
चाइल्ड लाइन ने बच्ची को कराया अस्पताल में भर्ती
स्वास्थ्य अधिकारी ने मामले की जानकारी 1098 पर फोन करके चाइल्ड लाइन को दी। अधिकारियों के सहयोग से बच्ची को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 10 जून को मामला हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के संज्ञान में आया। आयोग ने स्वत: संज्ञान लेकर बच्ची के माता-पिता के खिलाफ क्रूरता की धारा में केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मजदूरी करता है पिता
मृत बच्ची का परिवार शिव दुर्गा विहार में रहता है। पिता मजदूरी करता है। आशंका है कि तीसरी बच्ची पैदा होने के बाद लड़के की चाह कर रहे मां-बाप अंधविश्वास में आकर यह कदम उठा बैठे होंगे। वहीं पुलिस को आशंका है कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई होगी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस रोहतक पीजीआई की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
प्रसव के बाद महिलाओं को मनोवैज्ञानिक से लें परामर्श

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. अंकुर ने बताया कि मां बनने का अहसास एक औरत के लिए सबसे शानदार अनुभव है। इस दौरान मां को भी उतने ही स्नेह और देखभाल की जरूरत होती है, जितना कि बच्चे को। इस दौरान मां बहुत नाजुक मानसिक स्थिति से गुजरती है। इसमें मां को डिप्रेशन होने लगता है। इसके लक्षण सामान्य डिप्रेशन की तरह ही होते हैं। इसके लक्षण प्रसव के एक माह के अंदर दिखाई देने लगते हैं। मां उदास रहने लगती है। तनाव, चिड़चिड़ापन और गुस्से जैसे बदलाव आते हैं।

अमूमन यह बीमारी पकड़ में नहीं आती है। घरवाले सोचते हैं कि शायद कमजोरी हो गई है, इसलिए एनर्जी लेवल कम हो गया है। इसी के साथ पोस्टमार्टम साइकोसिस यह अत्यंत खतरनाक बीमारी है। इसमें मां बच्चे की हत्या तक कर सकती है। ज्यादातर यह उन मरीजों को होता है जिन्हें पहले भी किसी प्रकार का डिप्रेशन हो। ये परिवार के दबाव के अलावा अन्य कारणों से भी हो सकता है, इसलिए प्रसव के बाद मनोचिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed