फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In the year 2025, the police issued challans to more than 7.13 lakh drivers.

Faridabad News: साल 2025 में 7.13 लाख से अधिक वाहन चालकों के पुलिस ने काटे चालान

Wed, 07 Jan 2026 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
In the year 2025, the police issued challans to more than 7.13 lakh drivers.
सबसे अधिक बगैर हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने के आरोप में 2.74 लाख चालान काटे गए
विज्ञापन

गलत दिशा में वाहन चलाने पर भी 65 हजार से अधिक चालान

सोनू यादव
फरीदाबाद। साल 2025 के दौरान पूरे साल स्मार्ट सिटी के लोगों ने यातायात नियमों का जमकर उल्लंघन किया। यातायात पुलिस की टीमों ने पूरे साल के दौरान यातायात नियम तोड़ने के आरोप में 7.13 लाख से अधिक चालान काटे। इन चालान में 7.70 लाख से अधिक नियमों का उल्लंघन किया गया था। पुलिस का दावा है कि सबसे अधिक बगैर हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चलाने के आरोप में 2.74 लाख चालान काटे गए हैं। इनमें 1.98 लाख से अधिक चालान बगैर हेलमेट पहले दुपहिया वाहन चलाने पर काटे गए। वहीं दुपहिया वाहन पर पीछे बैठी सवारी के हेलमेट न पहनने पर 75 हजार से अधिक चालान काटे गए।

अलग-अलग नियम उल्लंघन पर काटे गए चालान
बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर लगभग 21 हजार चालान काटे गए। तय गति सीमा से अधिक स्पीड में वाहन चलाने पर 59 हजार से अधिक चालान काटे गए। शराब पीकर वाहन चलाने पर भी 8400 से अधिक चालान यातायात पुलिस ने काटे। जेब्रा क्रॉसिंग का उल्लंघन करने पर भी लगभग 28 हजार चालान काटे गए। गलत दिशा में वाहन चलाने के आरोप में भी 65 हजार से अधिक चालान काटे गए। अवैध पार्किंग के आरोप में भी 99 हजार से अधिक चालान पुलिस ने काटे। दुपहिया वाहन पर 3 व अधिक सवारी बैठकर चलाने के आरोप में भी 19 हजार से अधिक चालान काटे गए।
विज्ञापन


यातायात नियमों का पालन करने के लिए पुलिस कर रही जागरूक
- हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। हेलमेट आपकी और आपके प्रियजनों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
- स्पीड लिमिट का पालन करें। तेज गति से गाड़ी चलाना जानलेवा हो सकता है। निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।
- शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। शराब पीकर वाहन चलाना अपराध है और यह आपकी और दूसरों की जान को खतरे में डालता है। अगर आप शराब पी चुके हैं, तो किसी सुरक्षित व्यक्ति को गाड़ी चलाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म न लगाएं। काली फिल्म से दृश्यता कम होती है और यह दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए ग्लास पर काली फिल्म लगाने से बचें।



पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने को शहर के लोगों को प्रेरित करने के लिए जागरूकता अभियान भी पुलिस सालभर चलाती है। इसका असर लोगों पर नहीं पड़ रहा है। फरीदाबाद पुलिस, यातायात नियमों का पालन कराने के लिए प्रतिबद्ध है और आम जनता से सहयोग की अपेक्षा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed