फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In the Khori sabotage case, two including the Confederation Treasurer were placed

खोरी तोड़फोड़ मामले में परिसंघ कोषाध्यक्ष सहित दो को बिठाया

Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
In the Khori sabotage case, two including the Confederation Treasurer were placed
फरीदाबाद। खोरी में चल रही तोड़फोड़ मामले में शनिवार को पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता मीनू वर्मा व परिसंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय को सूरजकुंड थाने में बिठाकर रखा। आरोप है कि करीब 9 घंटे तक उन्हें पूछताछ के नाम पर परेशान किया गया।
विज्ञापन

मीनू वर्मा ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने उन दोनों को थाने ले जा करके बंद कर दिया और मोबाइल भी छीन लिया। करीब नौ घंटे तक उन्हें वहां रखा गया और अभद्र व्यवहार किया। मीनू का कहना है कि सच्चाई परखने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उनका कहना है कि बिना किसी पुख्ता सबूत के उन्हें थाने में बंद करके रखा गया और अभद्र व्यवहार किया गया। वह मानवता के नाते खोरी गांववासी की मदद कर रहे हैं। पुलिस उनके खिलाफ गलत जानकारी देने वाले को जल्द गिरफ्तार करे। वह जल्द ही इस मामले को अनुसूचित जाति आयोग व पुलिस महानिदेशक के सामने रखेंगी। पुलिस ने 29 जुलाई को खोरी में लोगों को भड़काने के आरोप में मामला दर्ज किया था। इसमें कांग्रेस के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता का भी नाम उदित राजका भी नाम है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज है। उन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। अभद्रता के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed