फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In the greed of earning more, the man sold his account to fraudsters and was arrested from Delhi.

Faridabad News: ज्यादा कमाई के लालच में ठगों को बेचा खाता, दिल्ली से धरा

Wed, 01 Jul 2026 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
In the greed of earning more, the man sold his account to fraudsters and was arrested from Delhi.
-खाते में आए थे 2.40 लाख, साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने दिल्ली के नजफगढ़ स्थित सांई बाबा एन्क्लेव निवासी राजीव आचार्य को 30 जून को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ठगी के नेटवर्क की तीसरी लेयर (थर्ड लेयर) का खाताधारक है, जिसके बैंक खाते में ठगी की रकम में से 2.40 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। अदालत में पेश करने के बाद उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में उसने अतिरिक्त कमाई के लालच में आकर खाता बेचने की बात कही है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार राजीव आचार्य पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। उसकी दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने बैंक खाता मुहैया कराने पर ज्यादा कमाई का लालच दिया था। इसके बाद उसने अपने बैंक खाते की जानकारी दे दी। कुछ समय बाद उसके खाते में 2.40 लाख रुपये आए थे।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि ठगी के 48 लाख रुपये पहले दो बैंक खातों में पहुंचे। वहां से रकम तीन अन्य खातों में स्थानांतरित की गई और फिर तीसरी लेयर में राजीव आचार्य के खाते में 2.40 लाख रुपये भेजे गए। इसके बाद यह राशि निकालकर ठगों तक पहुंचा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेक्टर-8 बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 8 दिसंबर 2025 को उसे एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को हरियाणा प्रशासन का अधिकारी बताकर कहा कि उसके आधार कार्ड से जारी फर्जी सिम का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है। बाद में कथित एनआईए अधिकारी बनकर दूसरे व्यक्ति ने गिरफ्तारी का डर दिखाया और दबाव बनाकर शिकायतकर्ता से अलग-अलग तीन बैंक खातों में कुल 48 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस अब रिमांड के दौरान ठगी के पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed