फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In Pataudi boy killed a man with friend after being told he was impotent

कपिल को नपुंसक कहता था रामबीर: पहले पत्नी छोड़कर चली गई, फिर तानों से आ गया था तंग; गला घोंटकर कर दी हत्या

Mon, 06 Feb 2023 10:50 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी
संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 Feb 2023 10:50 PM IST
सार

पुलिस ने दोनों आरोपी कपिल व गुलशन के कब्जे से 27 हजार रुपये बरामद किए है। जांच के दौरान एक आरोपी का नाम और आ रहा है। 

विज्ञापन
In Pataudi boy killed a man with friend after being told he was impotent
सफेद जैकेट में आरोपी कपिल व काली जैकेट में गुलशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के पटौदी खंड के गांव बासपदमका में दो दिन पहले हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी कपिल की पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। जिसके बाद मृतक उसे नपुंसकता का ताना देता था। पटौदी थाना पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मृतक रामबीर की पत्नी मीना देवी ने कपिल व गुलशन पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पटौदी चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक रामबीर मेरे साथ गाली-गलोच करता था जिसके चलते हत्या को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन

वहीं पुलिस ने दोनों आरोपी कपिल व गुलशन के कब्जे से 27 हजार रुपये बरामद किए है। जांच के दौरान एक आरोपी का नाम और आ रहा है। उसे वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। अगर उसकी भूमिका होगी तो उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed