फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In NIT-3 thief sneak into the house

घर में घुसकर लाखों की चोरी, महिला के गले से चेन झपटी

Tue, 02 Feb 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
In NIT-3 thief sneak into the house
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद थाना इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। वहीं, दूसरे मामले में एनआईटी-3 इलाके में एक मकान में घुसकर चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-19 शास्त्री कालोनी निवासी मनोज भारद्वाज की पत्नी सीमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाजार से सामान खरीदकर घर वापस आ रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन को तोड़ लिया। वहीं, एनआईटी-3 नंबर एफ ब्लॉक निवासी अरुणा कोहली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मकान में उनकी माता उमा खन्ना अकेली रहती थी। स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह उन्हें अपने घर दिल्ली ले गई। 31 जनवरी को माता के घर के पड़ोसी रजत वधावन ने बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। जब वह यहां आए तो पता चला कि अंदर से चोर एलईडी टीवी, इन्वर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। अलमारी को तोड़ा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed