{"_id":"6467b41fbe3c27f809058f06","slug":"in-laws-accused-of-murder-on-married-womans-death-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-4925-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विवाहिता की मौत पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विवाहिता की मौत पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
Fri, 19 May 2023 11:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 19 May 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव फतेहपुर बिल्लौच में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना हैं कि ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे, वह बेटी से 8 लाख रुपये मांग रहे थे । मायके वालों ने पुलिस को शिकायत दे दी है।
राजस्थान निवासी नवल सिंह ने बताया कि दोनों बेटी अनीता और नेहा की शादी साल 2016 में गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी मोहित और रोहित के साथ की। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया। शादी के कुछ समय के बाद ससुराल वाले कम दहेज लाने के लिए ताने देते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर करीब 25 दिन पहले उनकी बड़ी बेटी नेहा को मायके छोड़ आए। नेहा के तीन बच्चे है। वहीं, अनिता के साथ झगड़ा व मारपीट करते थे। अनीता का पति मोहित शराब पीने के बाद उसके साथ मारपीट करता था। मारपीट की वजह से कई बार उनकी दोनों बेटियां मायके में रहीं, लेकिन पंचायती तौर पर फैसला होने के बाद बेटी को ससुराल भेज दिया। शुक्रवार की सुबह उनके पास गांव से फोन आया कि उनकी बेटी अनीता ने चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अनिता का एक बेटा है। मायके वालों को आरोप है कि बेटी की हत्या दहेज के कारण ससुराल वालों ने की है। थाना सदर प्रभारी महेंद्र का कहना है कि मायके वालों की ओर से शिकायत मिल गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।