फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In-laws accused of dowry harassment and attempted murder

Faridabad News: ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व हत्या के प्रयास का आरोप

Mon, 07 Jul 2025 11:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
In-laws accused of dowry harassment and attempted murder
- महिला थाना सेंट्रल में दर्ज की गई एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एक महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज प्रताड़ना व हत्या के प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर महिला थाना सेंट्रल पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में टीम जांच कर रही है।


पुलिस को दी शिकायत में ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 77 निवासी महिला का कहना है कि उनकी शादी जनवरी 2020 में हुई थी। उनके पति संदीप निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। वह जान बचाकर मायके पहुंची। मामले में शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर अब महिला थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed