फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In half an hour, the miscreants fired at two places and demanded extortion.

Faridabad News: आधे घंटे में बदमाशों ने दो जगह फायरिंग कर मांगी रंगदारी

Mon, 16 Mar 2026 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
In half an hour, the miscreants fired at two places and demanded extortion.
पीड़ितों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना सदर क्षेत्र में शनिवार देर रात आधे घंटे के अंदर दो अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। थाना सदर पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले गांव चंदावली की रेड लाइट के पास स्थित एक शराब के ठेके पर फायरिंग की गई। उसके बाद मच्छगर गांव में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों ही स्थानों पर बदमाश रंगदारी की पर्ची फेंककर भाग गए।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर दो युवक बाइक पर सवार होकर शराब के ठेके पर पहुंचे। एक युवक के हाथ में तमंचा था। एक युवक ठेके के सामने खड़ा हो गया, जबकि दूसरे ने जमीन की ओर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर ठेके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई । गोली चलाने के बाद आरोपियों ने एक पर्ची फेंकी जिस पर लिखा हुआ था कि यदि ठेका चलाना है तो उन्हें 10 प्रतिशत हिस्सेदारी देनी पड़ेगी अन्यथा जान से मार दिया जाएगा। कर्मचारी आशीष ने बताया कि फायरिंग के दौरान सेल्समैन बाल-बाल बच गया। गोली उसके पास से गुजरते हुए ठेके में रखी महंगी शराब की 4 से 5 बोतलों में जा लगी, जिससे वह टूट गईं। गोली ट्रे को पार करते हुए पीछे की दीवार में धंस गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस को भी बनाया निशाना

इसके बाद आरोपियों ने गांव मच्छगर में प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले विनोद भाटी के कार्यालय के बाहर फायरिंग की। फायरिंग करने के बाद आरोपियों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए एक पर्ची ऑफिस पर फेंक दी और जाते-जाते चिल्लाकर धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो जान से मार दिया जाएगा। प्रॉपर्टी डीलर विनोद भाटी ने बताया कि घटना के समय वह अपने घर पर मौजूद थे। उन्हें आसपास के लोगों ने फोन कर बताया कि उनके ऑफिस के बाहर गोली चली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed