फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   In five months, maximum 22 new cases of corona in a day, 72 active patients, increased concern of health department

पांच माह में कोरोना के एक दिन में सर्वाधिक 22 नए मामले, 72 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

Tue, 28 Dec 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
In five months, maximum 22 new cases of corona in a day, 72 active patients, increased concern of health department
In five months, maximum 22 new cases of corona in a day, 72 active patients, increased concern of health department
फरीदाबाद। छह महीने बाद जिले में कोरोना के नए मामलों ने फिर गति पकड़ ली है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार कोरोना के 22 नए मरीजों की पुष्टि की है। जबकि पांच को स्वास्थ्य घोषित किया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले 20 अगस्त जुुलाई को जिले में एक साथ 30 नए मरीज सामने आए थे। लिहाजा लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही के चलते नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के सेक्टर-8, 9, 14, 15, 21, 28, 29, 82, 89, चावला कॉलोनी व चार्मवुड विलेज से नए मामले आए हैं। इसके बाद जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 72 हो गई है। इनमें से तीन को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बाकि 69 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। विभाग नए आए मरीजों के संपर्क में आने वालों की पहचान कर रही है। मंगलवार तक 549 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर स्थित पॉश इलाकों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहां रह रहे ज्यादातर लोग विदेश यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में उनमें कोरोना से संक्रमित होने की आशंका बढ़ रही है।
विज्ञापन

विदेश से लौटे लोग हो रहे संक्रमित, 267 की तलाश
विदेश से लौटने वाले लोगों में एक सप्ताह बाद कोरोना संक्रमण पाया जा रहा है। मंगलवार को विदेश से लौटे सात लोगों में संक्रमण पाया गया है। इन सभी के सैंपल जीनोम सिक्सेविंग के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने बाद कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन पर कुछ स्पष्ट हो पाएगा। मंगलवार तक हाई रिस्क देशों से 924 लोग शहर लौटे हैं। इनमें से 704 लोगों का आठ दिन बाद कोरोना के जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनमें से 437 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा जिले में 267 लोग ऐसे हैं, जो विदेश से लौटने के बाद स्वास्थ्य विभाग को समुचित जानकारी नहीं दी हे। पुलिस की मदद से इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed