{"_id":"6331e1037aaf504d0b2b5afa","slug":"in-enmity-the-barricade-entered-the-mouth-of-the-young-man-death-faridabad-news-noi672401087","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक मौत: रंजिश में युवक के मुंह में घुसाया दिया सरिया, एक सप्ताह चला इलाज पर बच न पाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक मौत: रंजिश में युवक के मुंह में घुसाया दिया सरिया, एक सप्ताह चला इलाज पर बच न पाई जान
Mon, 26 Sep 2022 10:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:57 PM IST
सार
मारपीट के दौरान आरोपियों ने सरिया उठाकर उदयवीर के मुंह में घुसेड़ दिया। इससे उसके गले व चेहरे पर काफी चोट आई हैं। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। कई दिनों से उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सूर्या विहार में पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने एक युवक के मुंह में सरिया घुसेड़ दिया। घटना में बुरी तरह से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक सप्ताह तक इलाज के बावजूद पीडित की हालत में सुधार नही आया। सोमवार को उसने दम तोड दिया। पुलिस ने हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सूर्या विहार पार्ट दो निवासी रवीना ने पल्ला थाने में दी शिकायत में कहा कि उसका पति उदयवीर दिल्ली में फायर अलार्म लगाने का काम करता था। उसका पड़ोसियों से किसी बात को लेकर पुराना झगड़ा था। इसी रंजिश के चलते सोमवार रात पड़ोस में रहने वाले महराज खान, राजा खान व रवि वर्मा व अन्य ने उदयवीर को घेर लिया।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान आरोपियों ने सरिया उठाकर उदयवीर के मुंह में घुसेड़ दिया। इससे उसके गले व चेहरे पर काफी चोट आई हैं। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। कई दिनों से उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
सोमवार को उदयवीर ने दम तोड़ दिया। पल्ला थाना प्रभारी योगेश कटारिया ने बताया मारपीट व हत्या के प्रयास की धाराओं के बाद अब हत्या की धारा जोड़ दी हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मारपीट में शामिल अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।