फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   in ballabhgarh a youth lying on the ground for lack of treatment outside opd building in aiims

घंटों इलाज के लिए मां की गोद में पड़ा रहा युवक: एम्स के बाहर बेबस दिखी मां, डॉक्टरों और कर्मचारियों ने नहीं ली सुध

Fri, 23 Jul 2021 10:24 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़।
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़। Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 23 Jul 2021 10:24 AM IST
सार

बल्लभगढ़ में उप नागरिक अस्पताल में रोगियों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एम्स की ओपीडी का निर्माण किया गया था। अस्पताल में बिल्डिंग बनी, लेकिन रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत बदतर बनी हुई है।

विज्ञापन
in ballabhgarh a youth lying on the ground for lack of treatment outside opd building in aiims
इलाज के अभाव में मां की खुद में लेता युवक - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप नागरिक अस्पताल में एम्स की बिल्डिंग में बनी ओपीडी के बाहर घंटों एक युवक उपचार के अभाव में जमीन पर लेटा रहा। उसकी मां बेबसी से इलाज के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन डॉक्टरों और कर्मचारियों ने कोई सुध नहीं ली। हालांकि दोपहर बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

विज्ञापन


बल्लभगढ़ में उप नागरिक अस्पताल में रोगियों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एम्स की ओपीडी का निर्माण किया गया था। अस्पताल में बिल्डिंग बनी, लेकिन रोगियों को स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत बदतर बनी हुई है। गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मूल रूप से बिहार की रहने वाली सुलेना देवी अपने बेटे प्रदीप (28) को तेज बुखार में बेसुध हालत में लेकर सुबह आठ बजे अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां ओपीडी में रोगियों की भारी भीड़ लगी हुई थी। 
विज्ञापन


सुलेना घंटों तक कर्मचारियों से बेटे के इलाज की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद की जहमत नहीं उठाई। अपने बेटे को ओपीडी के बाहर स्लैब पर लेकर वह बैठी रही। सुलेना देवी ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उनको कोई जवाब नहीं दिया। वहीं दोपहर करीब तीन बजे मरीज को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल मुझे मामले की कोई जानकारी नहीं है। अभी अवकाश पर चल रहा हूं। अगर युवक के उपचार में लापरवाही की गई है, तो मामले को देखेंगे। - हर्ष साल्वे, सह आचार्य, एम्स ओपीडी बल्लभगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed