{"_id":"6834bd96454432099b04aabe","slug":"in-anangpur-land-mafia-captured-1200-yards-plot-of-nri-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44019-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अनंगपुर में एनआरआई के 1200 गज के प्लाॅट पर भूमाफिय ने किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अनंगपुर में एनआरआई के 1200 गज के प्लाॅट पर भूमाफिय ने किया कब्जा
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं, गुरुग्राम में हैं उनका मौजूदा आवास
सूरजकुंड थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना एरिया के अनंगपुर में एनआरआई परिवार की 1200 वर्ग गज जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। महिला नीतू मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा करने के लिए दीवार बना दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूरजकुंड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को ये शिकायत गुरुग्राम के सेक्टर-54 एरिया की पॉश सोसाइटी में रहने वाली नीतू मल्होत्रा ने दी है। इनका कहना है कि अनंगपुर एरिया में इनकी सास शशि मल्होत्रा के नाम पर 1200 वर्ग गज जमीन है। ये संपत्ति उनके नाम पर 5 जून 1981 से है। आरोप है कि महिला अपने पति संजीव मल्होत्रा व पूरे परिवार के साथ फिलहाल अमेरिका में रहती हैं और परिवार एनआरआई है। कुछ दिन पहले इन्हें पता चला कि कुछ लोग मिलकर इनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपियों ने जमीन के चारों ओर दीवार भी बना दी है। मामले की शिकायत रविवार को पुलिस को दी गई। जिस पर सूरजकुंड थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।