फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Improvement in air quality due to strong wind

Faridabad News: तेज हवा से वायु गुणवत्ता में सुधार

Tue, 19 Dec 2023 11:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 19 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Improvement in air quality due to strong wind
फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 206 हुआ दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हवाएं चलने के कारण में पिछले दो दिनों से प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हुआ है। हालांकि शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक अब भी खराब श्रेणी में बना हुआ है, लेकिन यह पिछले दिनों की तुलना में कम है। मंगलवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 206 दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग चार गुना अधिक है। वहीं, बल्लभगढ़ क्षेत्र का एक्यूआई 29 दर्ज किया गया।

पिछले सप्ताह जिले में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था। एक्यूआई लगातार बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ था। दो दिन यह गंभीर श्रेणी में भी दर्ज किया गया, लेकिन हवाएं चलने के कारण मंगलवार को एक्यूआई के स्तर में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल यह खराब श्रेणी में आ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार मंगलवार को एक्यूआई 206 दर्ज किया गया। शहर के अलग-अलग क्षेत्र की बात करें तो सेक्टर 16 क्षेत्र में 236, सेक्टर 11 क्षेत्र में 143, सेक्टर 30 क्षेत्र में 145 व बल्लभगढ़ क्षेत्र में 289 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed