{"_id":"688e6dc8a51c25ff560b6da5","slug":"impact-of-new-collector-rate-cheapest-land-in-ncr-is-in-faridabad-expensive-in-gurugram-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48441-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नए कलेक्टर रेट का असर, एनसीआर में सबसे सस्ती जमीन फरीदाबाद में, गुरूग्राम में महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नए कलेक्टर रेट का असर, एनसीआर में सबसे सस्ती जमीन फरीदाबाद में, गुरूग्राम में महंगी
विज्ञापन
इस बार हाईवे किनारे व सैलाबी श्रेणी की कृषि भूमि के कलेक्टर रेट सबसे अधिक बढ़े
मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। जिले में नए कलेक्टर रेट से आमजन, निवेशकों और किसानों पर सीधा असर पड़ रहा है। इस बार हाईवे किनारे व सैलाबी श्रेणी की कृषि भूमि के कलेक्टर रेट सबसे अधिक बढ़े हैं। वहीं एनसीआर के अन्य महंगे इलाकों की अपेक्षा में फरीदाबाद अब भी सस्ता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि की दरों में इस बार सबसे अधिक वृद्धि की गई है। कांवरा (तिगांव), डेघोट, जुन्हेड़ा, दयालपुर, चंदावली, अटाली, बल्लभगढ़-बदरौला मार्ग और फफूंडा जैसे क्षेत्रों में 40 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। कांवरा गांव में कृषि भूमि के रेट 50 प्रतिशत तक बढ़े हैं, वहीं फफूंडा और जुन्हेड़ा जैसे इलाकों में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। चंदावली में नहर के पास की भूमि में 30 प्रतिशत तक दरें बढ़ाई गई हैं।
सड़क से सटी जमीन के बढ़े दाम
सड़क से सटी जमीन के रेट लगभग हर तहसील में 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं। अटाली और अकबरपुर में रोड साइड जमीनों के रेट 50 प्रतिशत तक बढ़े हैं। सरकार ने जमीनी स्तर पर रिचर्स करने के बाद भविष्य में अधिक डिमांड वाली जमीन के रेट में कलेक्टर रेट अधिक बढ़ाएं है।
विज्ञापन
प्रमुख कॉलोनियों में अब घर लेना होगा मंहगा
बल्लभगढ़, नीमका, फरीदपुर, आईएमटी सेक्टर 70, डीएलएफ, आदर्श नगर, महावीर कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, भीम सैन कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, काली कॉलोनी और विजय नगर जैसे रिहायशी क्षेत्रों में दरों में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। नीमका व फरीदपुर जैसे ग्रामीण कस्बों में दरों में भी 10 से 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है।
आईएमटी व डीएलएफ के फ्लैट्स में भी आया उछाल आईएमटी सेक्टर 70 में ग्रुप हाउसिंग और फ्लैट्स की दरें 50 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई हैं। वहीं डीएलएफ कॉलोनी जहां पहले ही दरें अधिक थी वहां ग्राउंड फ्लोर, पहली और दूसरी मंजिल पर 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में 50 प्रतिशत तक बढ़े दाम
फरीदाबाद के सेक्टर 70, बल्लभगढ़ की हुड्डा कॉलोनियां, एलआईसी कॉलोनी, डीएलएफ, ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में अलग-अलग मंजिलों के अनुसार 15 से 50 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए गए हैं। जैसे कि डीएलएफ कॉलोनी में प्रथम मंजिल के रेट 10 प्रतिशत जबकि चौथी मंजिल और ग्रुप हाउसिंग फ्लैट्स के रेट 20 प्रतिशत बढ़े हैं।
मुख्य बाजारों पर भी पड़ा असर
बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर 15, 16, 21डी, अग्रसेन चौक, रेलवे रोड, मथुरा रोड, आईएमटी और मुख्य बाज़ार क्षेत्रों में व्यावसायिक रेट में 15 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बल्लभगढ़ के मथुरा रोड और अग्रसेन चौक क्षेत्र में दरों में 20 से 30 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।
शहरी सीमा से सटे गांवों पर विशेष फोकस
प्रशासन ने नहर किनारे और सीमा से सटे गांवों में भूमि दरों को 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ाया है। चंदावली, कैलगांव, पीआला, नगला जोगियान, और नवादा तिगांव जैसे क्षेत्रों में भूमि की लोकेशन और भावी विकास योजनाओं को देखते हुए रेट में खास इजाफा किया गया है
निवेशकों की पहली पसंद बन रहा फरीदाबाद
फरीदाबाद में नए कलेक्टर रेट लागू होने के बाद कृषि, रिहायशी और व्यावसायिक श्रेणियों में 10 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। कांवरा, चंदावली, बल्लभगढ़, नीमका जैसे क्षेत्रों में कृषि भूमि के रेट तेजी से बढ़े हैं। हालांकि एनसीआर के अन्य इलाकों जैसे नोएडा सेक्टर-18, गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड, डीएलएफ फेज-1 से 5 और गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में अब भी कलेक्टर रेट फरीदाबाद से ज्यादा हैं। फरीदाबाद में इन इलाकों में निवेश करने में अच्छा रिटर्न मिल सकता है यही कारण है कि निवेशक अब भी फरीदाबाद की और आकर्षित हो रहे हैं।