फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   IMA starts door to door awareness program

प्लाज्मा दान के लिए घर-घर जाकर जागरूक करेगा आईएमए

Wed, 10 Jun 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
IMA starts door to door awareness program
फरीदाबाद। कोविड-19 अस्पताल ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित मरीजों का प्लाज्मा थेरेपी से इलाज शुरू कर दिया गया है। गंभीर मरीजों को जल्द से जल्द इलाज मिल सके, इसके लिए कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोगों को प्लाज्मा दान करने के लिए आईएमए द्वारा घर-घर जाकर जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से ठीक हो चुके मरीजों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार तक 940 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 307 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जिले में फिलहाल 365 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है, जबकि 254 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पताल में भर्ती कई मरीज ऐसे है जो गंभीर हालत में है। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के रजिस्ट्रार डॉ. अनिल पांडे ने बताया कि अगर गंभीर मरीजों का प्लाज्मा थेरेपी से इलाज किया जाए तो इलाज के बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसके लिए कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों को प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन

लोगों को जागरूक किया जाएगा
स्वास्थ्य विभाग के कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोगों की लिस्ट मांगी गई है। लिस्ट मिलने पर हमारी टीम उन लोगों से संपर्क करेगी। प्लाज्मा डोनेशन के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके फायदे बताए जाएंगे, जिससे कि लोग दूसरों की जान बचाने के लिए आगे आ सकें। - डॉ. पुनीता हसीजा, अध्यक्ष, आईएमए, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed