फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   IMA concerned over complaints against nursing home operators.

Faridabad News: नर्सिंग होम संचालकों के खिलाफ शिकायतों से आईएमए चिंतित

Fri, 11 Sep 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
IMA concerned over complaints against nursing home operators.
कहा-शिकायतों से डॉक्टरों का समय हो रहा बर्बाद, इलाज पर असर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ अलग-अलग सरकारी विभागों में बार-बार की जा रही शिकायतों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) फरीदाबाद ने चिंता जताई है। आईएमए का आरोप है कि कुछ लोग खुद को समाजसेवी बताकर चिकित्सकों और स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ बिल्डिंग नक्शे, बिजली संबंधी दस्तावेज, सीएलयू, फायर एनओसी, क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट और पीएनडीटी से संबंधित शिकायतें सीएम विंडो, विजिलेंस और फ्लाइंग स्क्वॉड में कर रहे हैं।


आईएमए के अनुसार, एक शिकायत का निपटारा होने के बाद उसी मामले को दूसरे विभाग में उठाया जाता है। इससे चिकित्सकों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और उनका काफी समय प्रभावित होता है। संस्था का कहना है कि इससे मरीजों के उपचार में भी परेशानी आ रही है। कुछ मामलों में पैसे के लेनदेन से मामला खत्म करने की बात सामने आने का भी आईएमए ने दावा किया है। आईएमए ने स्पष्ट किया कि वह प्रशासन की जांच या निरीक्षण का विरोध नहीं करता। प्रधान डॉ. राजीव कुमार गुंबर ने यह भी कहा कि फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में नर्सिंग होम को नियमित कराने या सीएलयू के लिए प्रभावी नीति का अभाव है। इस संबंध में आईएमए जिला प्रशासन, मंत्रियों, विधायकों और प्रमुख नागरिकों से मिलकर समाधान की मांग कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed