फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illegally made firecrackers exploded, walls of house cracked

Faridabad News: अवैध रूप से बनाए गए पटाखों में धमका, घर की दीवारों में आई दरार

Mon, 21 Apr 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Illegally made firecrackers exploded, walls of house cracked
आसपास के लोगों में मची अफरा तफरी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव तिगांव के एक घर में अवैध रूप से बनाकर रखे गए पटाखों में धमाका हो गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मकान की दीवार में दरार आ गई और दरवाजों के शीशे टूट गए। धमाके की आवाज से आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को 112 नंबर पर दी गई। पुलिस ने मौके से छह पैकेट अवैध पटाखे बरामद किए हैं और अवैध पटाखे बनाने वाले चरण पाल के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


गांव तिगांव स्थित राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के पास चरण पाल अपने परिवार के साथ रहता है। लोगों ने बताया कि चरण पाल काफी समय से अवैध रूप से पटाखे बनाकर बेचता है। रविवार सुबह अचानक से उसके घर में धमाका हो गया। जिससे आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। धमाके से मकान की दीवानों में दरार आ गई और दरवाजों व खिड़कियाें के शीशे टूट गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी चरण पाल के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि उसके पास 2013 तक पटाखा बनाने का लाइसेंस था। लेकिन बाद में रिन्यू नहीं करवाया। अब वह अवैध रूप से पटाखे बना रहा था। पुलिस ने उसके पास से 6 पैकेट अवैध पटाखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed