{"_id":"68f530e890714129180a9144","slug":"illegal-sale-of-firecrackers-at-nit-dussehra-ground-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53900-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी के दशहरा ग्राउंड में अवैध रूप से बिक रहे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी के दशहरा ग्राउंड में अवैध रूप से बिक रहे पटाखे
विज्ञापन
पटाखे बेचने के लिए बिना नंबर की बाइक का किया जा रहा इस्तेमाल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रशासन व निगम की तरफ से ग्रीन पटाखों को लेकर काफी सख्ती की जा रही है। फरीदाबाद में केवल 7 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां पटाखे वैध रूप से बेचे जा सकते हैं। इन स्थानों पर केवल लाइसेंस धारक ही पटाखे बेच सकते हैं। लेकिन एनआईटी दशहरा ग्राउंड पर अवैध रूप से पटाखे बेचे जा रहे हैं। बेचने वाले लोग बाइकों पर पटाखे लेकर पहुंच रहे हैं व बेचकर वहां से भाग जाते हैं। वहीं पुलिस की तरफ से भी अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऐसे लोगों पर रोजाना कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लगातार गश्त भी कर रही है।
एक तरफ बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त दिख रहा है। निगम व पुलिस की टीम के साथ अन्य विभाग भी जमीनी स्तर पर लगातार गश्त कर रहे हैं। जहां भी नियमों का पालन नहीं हो रहा है वहां सख्त कार्रवाई की जा रही है। निगम आयुक्त व जिला उपायुक्त प्रदूषण को लेकर काफी गंभीर हैं उनकी तरफ से लगातार सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। लेकिन कुछ लोग चोरी छिपे पटाखे बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। दोपहर करीब दो बजे जब अमर उजाला की टीम एनआईटी के दशहरा ग्राउंड में पहुंची तो वहां पर कुछ लोग बिना नंबर प्लेट की बाइक लेकर पहुंचे हुए थे। उन लोगों के पास कई थैले थे जिनमें पटाखे रखे हुए थे। वह अवैध रूप से पटाखे बेचने का काम कर रहे थे।
दो से तीन गुना अधिक दाम पर पटाखे बेच रहे
अवैध रूप से पटाखा बेचने वाले लोगों से दो से तीन गुना अधिक दाम पर पटाखे बेच रहे थे। कुछ लोगों का कहना था कि यह पटाखे ग्रीन पटाखे भी नहीं है। वहीं बाइक पर पटाखा बेचने वाले लोग एक या दो थैला ही पटाखे अपने पास रखे हुए थे। वहीं पुलिस की तरफ से भी लगातार गश्त की जा रही थी पुलिस को आता देख पटाखा बेचने वाले लोग फरार हो जाते । वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध पटाखों के मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इस मामले पर लगातार एक्शन लिया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से पटाखा बेचने वालों को लाइसेंस दिए जा रहे हैं लेकिन कुछ लोग लाइसेंस न लेकर अवैध रूप से पटाखे बेच रहे हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि प्रदूषण को देखते हुए जमीनी स्तर पर टीमें लगातार काम कर रही हैं। अवैध रूप से पटाखे न बिक पाए इसलिए चिन्हित स्थानों पर ही पटाखे बेचने की अनुमति है।
विज्ञापन
वर्जन
अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है। - पुलिस प्रवक्ता, यशपाल