फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illegal occupation of drain filled with dirt, no place left for cleaning

Faridabad News: गंदगी से भरे नाले पर अवैध कब्जा, नहीं बची सफाई की जगह

Sat, 22 Jul 2023 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of drain filled with dirt, no place left for cleaning
नाले में गंदगी होने से पानी निकासी में हो रही दिक्कत कहीं बना लीं दुकानें तो कहीं झुग्गियां
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में नालों की स्थिति बेहद खराब है। नालों में जमा गंदगी लोगों के लिए मुसीबत तो बन ही रही है। इसके साथ ही नालों के पास हो रहा अतिक्रमण सफाई के आड़े आ रहा है। शहर के सबसे पुराने एसी नगर नाले पर कहीं लोगों ने दुकानें बना दी ली हैं, ताे कहीं झुग्गियां बन गई है। इस कारण बाटा चौक स्थित नाले की जेसीबी से सफाई के लिए जगह नहीं बची है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में करीब 40 बड़े नाले हैं। निगम की ओर से नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण बाटा चौक स्थित एसी नगर, एसजीएम नगर, बीके चौक, नीलम चौक, 60 फुट रोड, एयरफोर्स रोड, सोहना रोड के अलावा बल्लभगढ़ महावीर काॅलोनी के नजदीक के नाले हर साल बारिश के दौरान ओवरफ्लो हो जाते हैं। एसी नगर के नाले के दोनों तरफ भारी संख्या में झुग्गियां बसी हुईं हैं। ऐसे में नाले का सफाई करना संभव नहीं है। यही वजह है कि बारिश के दौरान नीलम चौक, बीके चौक, बाटा चौक पर जलभराव होता है। इसी तरह एयरफोर्स रोड नाले का पानी भी पर्वतिया कॉलोनी रोड पर आ जाता है। बारिश के पानी के साथ ही नाले का पानी आते-जाते लोगों के लिए सिरदर्द बन जाता है। मौजूदा समय की बात करें, तो इन दिनों कई नाले कचरे से अटे पड़े हैं। नगर निगम की ओर से समय-समय पर अर्थमूवर की मदद से नालों की सफाई होती है, मगर कई जगहों पर सिर्फ खानापूर्ति का जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोगों से बातचीत
हर साल झमाझम बारिश के बाद ही अधिकारियों को नालों की सफाई याद आती है। जबकि सफाई के लिए पहले योजना तैयार करनी चाहिए। सफाई के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाए। - गजराज नागर, वाइस चेयरमैन कंफेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए।
--
शहर में नालों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। नगर निगम सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करता है। किस नाले की कब सफाई हुई और उस पर कितने रुपये खर्च हुए। इसका ब्योरा बड़े नालों के आसपास बोर्ड पर चस्पा हो, जिससे की काम में पारदर्शिता आ सके।

- मुकेश शर्मा, पूर्व वरिष्ठ उप महापौर।
--
वर्जन
नालों की सफाई करवाई गई है। शहर में जल भराव वाले स्थानों पर पानी निकासी के इंतजाम कराए जा रहे हैं। जहां-जहां कब्जा है उसे हटाया जाएगा। - ओमवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed