{"_id":"6939cab727016c1cb20affc2","slug":"illegal-occupation-by-building-a-shrine-in-the-park-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57597-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पार्क में मजार बनाकर किया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पार्क में मजार बनाकर किया अवैध कब्जा
विज्ञापन
लोग नहीं उठा पा रहे हैं लाभ, बच्चों को खेलने नहीं दिया जाता है
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-18 स्थित एक पार्क में एक व्यक्ति ने मजार बनाकर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। इससे पार्क के आस पास रहने वाले लोग पार्क का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। साथ ही बच्चों को भी खेलने के लिए मना करते हैं। समस्या को लेकर सेक्टर 18 के लोगों की ओर से कई बार नगर निगम को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सेक्टर 18 स्थित मकान नंबर 1320 के पास 1000 गज में पार्क बना हुआ है। पार्क में एक व्यक्ति की ओर से अवैध रूप से मजार बनाकर कब्जा किया हुआ है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पार्क में बच्चों को खेलने भी नहीं दिया जाता है। साथ ही व्यक्ति अपनी निजी गाड़ी भी पार्क के अंदर ही खड़ा करता है और उसके मुख्य गेट की चाबी भी उसी के पास रहती है। समस्या को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। पार्क में नहीं जा पाने की वजह से बच्चे सड़कों पर खेलते हैं। जिससे परिजनों को डर लगा रहता है कि कहीं कोई हादसा ना हो जाए। वहीं दूसरी और नगर निगम के अधिकारियों कहना है कि उनके पास पार्क को लेकर कोई शिकायत नहीं आई थी। अब शिकायत मिल गई है । जल्द ही अतिक्रमण को हटवा देंगे।