फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illegal miners fined Rs 6.57 lakh

Faridabad News: अवैध खनन करने वालों पर 6.57 लाख रुपये का जुर्माना

Wed, 18 Mar 2026 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Illegal miners fined Rs 6.57 lakh
-पुलिस ने कई वाहन किए जब्त, चेकिंग अभियान जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया है। 26 फरवरी 2026 से 17 मार्च 2026 के बीच चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान विभिन्न उल्लंघनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 6 लाख 57 हजार 548 रुपये का जुर्माना वसूला गया।



प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई में बिना इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट पास और बिना ई-रवाना वाहन संचालन के मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान 10 वाहन बिना इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट पास के और 5 वाहन बिना ई-रवाना के पकड़े गए, जिनसे कुल 4 लाख 86 हजार 500 रुपये की वसूली की गई। इसके अलावा अवैध खनन और निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक रखने के मामलों में 86 हजार 48 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिला उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन प्राकृतिक संसाधनों का गंभीर दोहन है, जिसका पर्यावरण और आम जनजीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं अवैध खनन की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने खनन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed