फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illegal liquor sent to Bihar in name of lubricant oil two accused arrested from faridabad

प्रिंस और निखिल का खेल: तेल के नाम पर बिहार भेजते थे अवैध शराब, एक बीटेक तो दूसरा बीबीए का छात्र

Tue, 27 Dec 2022 07:43 PM IST
Vikas Kumar Vikas Kumar
Updated Tue, 27 Dec 2022 07:43 PM IST
सार

बिहार में शराबबंदी होने के कारण आरोपी फरीदाबाद से सस्ते दामों पर शराब लेकर बिहार में महंगे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

विज्ञापन
Illegal liquor sent to Bihar in name of lubricant oil two accused arrested from faridabad
आरोपी प्रिंस और निखिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुब्रिकेंट ऑयल के नाम पर फरीदाबाद से बिहार में अवैध शराब सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को सेक्टर 31 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेक्टर 31 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र खत्री ने बताया कि आरोपियों की पहचान ओल्ड फरीदाबाद शास्त्री कॉलोनी निवासी निखिल व बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। प्रिंस फिलहाल धीरज नगर में रह रहा था।

विज्ञापन

सेक्टर 30 स्थित ओम लॉजिस्टिक्स के मार्केटिंग और सेल्स मैनेजर ललित कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी कंपनी लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट का काम करती है। दोनों आरोपी सोमवार सुबह करीब 10 बजे उनके ऑफिस में आए थे। आरोपियों के पास 45 कार्टन (गत्ते के डब्बे) थे। आरोपियों ने बताया कि इनमें लुब्रिकेंट ऑयल भरा हुआ है जो उन्हें बिहार में स्थित पावर एक्टिव लुब्रिकेंट्स कंपनी में पहुंचाने हैं। इसके बाद आरोपियों ने पॉवर एक्टिव लुब्रिकेंट्स कंपनी की टैक्स इनवॉइस भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ललित को आरोपियों द्वारा दी गई टैक्स इनवॉइस पर शक हुआ। उन्होंने तीन चार कार्टन खोलकर देखे। सभी में अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी हुईं थीं। कंपनी कर्मचारियों ने दोनों आरोपियों को बातों में उलझाकर रखा और पुलिस को सूचना दे दी। 

विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रिंस बीटेक और निखिल बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। बिहार में शराबबंदी होने के कारण आरोपी फरीदाबाद से सस्ते दामों पर शराब लेकर बिहार में महंगे दामों पर बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रिंस के खिलाफ बिहार में पहले भी अवैध शराब तस्करी का एक केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed