फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illegal dairy operating on HSVP land

Faridabad News: एचएसवीपी की जमीन पर कब्जा कर चल रही अवैध डेयरी

Mon, 22 Sep 2025 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Illegal dairy operating on HSVP land
- सेक्टर-37 इलाके का मामला, आरोप- शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित सनातन धर्म मंदिर के पास सड़क पर अवैध रूप से चलाई जा रही डेयरी इलाके में गंदगी और बदबू का कारण बन गई है। मकान नंबर 1130 के पीछे की सड़क पर कचरे और गोबर का अंबार लगा हुआ है, जिससे आसपास के रहवासी परेशान हैं। बरसात के बाद हालात और बिगड़ जाते हैं क्योंकि पानी के साथ यह गंदगी सड़क पर फैल जाती है।

स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सेक्टर-37 आरडब्ल्यूए के प्रधान ईश्वर दत्त ने बताया कि यह अवैध डेयरी वर्षों से एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) की जमीन पर कब्जा कर संचालित की जा रही है, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपप्रधान आशा शर्मा ने कहा कि सड़क पर गंदगी फैलाना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। निवासियों को इसके कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको जल्द हटवाना चाहिए। वहीं, संयुक्त सचिव सुशील यादव ने बताया कि इलाके में बदबू के चलते रहना मुश्किल हो गया है। लोगों को रोजाना आने-जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द कार्रवाई कर अवैध डेयरी को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed