फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illegal contructions being demolished in Khori Village of Faridabad 

फरीदाबाद: खोरी गांव में शुरू हुई तोड़फोड़, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, बारिश के कारण रुकी कार्रवाई

Wed, 14 Jul 2021 02:10 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 14 Jul 2021 02:10 PM IST
सार

तोड़फोड़ के दौरान जिला प्रशासन ने मीडिया को खोरी गांव से बिल्कुल दूर रखा। मीडिया कर्मियों के साथ ही फोटोग्राफरों को भी तोड़फोड़ से दूर रखा गया है। एक होटल से दूरबीन के सहारे तोड़फोड़ देखने का इंतजाम किया गया है।
 

विज्ञापन
Illegal contructions being demolished in Khori Village of Faridabad 
खोरी गांव में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के गांव खोरी में बुधवार को नगर निगम सभी तैयारियों के साथ अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने पहुंचा। इसके लिए पुलिस प्रशासन से करीब दो हजार पुलिस कर्मियों की मांग की गई थी। इसमें पांच सौ महिला पुलिस कर्मी शामिल हैं। तोड़फोड़ की कार्रवाई से पहले ही नगर निगम की ओर से गांव में मुनादी करवाई गई थी। जगह-जगह पोस्टर लगाकर लोगों को घर खाली करने के लिए कहा गया था। इससे पूर्व मंगलवार को एक बार फिर शाम को पुलिस अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर लोगों को जल्द घर खाली करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


बुधवार को तोड़फोड़ के दौरान जिला प्रशासन ने मीडिया को खोरी गांव से बिल्कुल दूर रखा। मीडिया कर्मियों के साथ ही फोटोग्राफरों को भी तोड़फोड़ से दूर रखा गया है। एक होटल से दूरबीन के सहारे तोड़फोड़ देखने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


कुछ समय तक तोड़फोड़ की कार्रवाई होने के बाद भारी बारिश के कारण इसे रोकते हुए पुलिसकर्मी वापस लौट आए। नगर निगम के अनुसार, दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर बसे खोरी गांव में 125 एकड़ जमीन है। इसमें से 80 एकड़ जमीन पर लोगों ने कब्जा कर मकान बनाए हुए हैं। यहां करीब 10 हजार परिवार रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के कारण एक बार फिर खोरी गांव के लोगों में खौफ का माहौल बन हुआ है। हालांकि, इससे पहले भी हाई कोर्ट के आदेश पर खोरी में तोड़फोड़ हो चुकी है। सात जून को सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने जंगल की जमीन को पूरी तरह से मुक्त कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed