फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Illegal car washing centers are running rampantly in the district.

Faridabad News: जिले में धड़ल्ले से चल रहे अवैध कार वॉशिंग सेंटर

Tue, 14 Oct 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Illegal car washing centers are running rampantly in the district.
रोजाना हजारों लीटर पानी हो रहा है बर्बाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में जगह-जगह अवैध तरीके से चल रहे कार वॉशिंग सेंटरों ने प्रदूषण की समस्या को गंभीर बना दिया है। शहर के विभिन्न इलाकों में बिना किसी अनुमति और बिना अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र (ईटीपी) लगाए सेंटर संचालित हो रहे हैं। इन केंद्रों से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, जो बिना शोधन के नालियों और जमीन में छोड़ा जा रहा है, जिससे भूजल प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार फरीदाबाद जिले में लगभग 50 से अधिक कार वॉशिंग सेंटर ऐसे हैं, जिन्हें अनुमति प्राप्त है। किसी भी कार वॉशिंग सेंटर को चालू करने से पहले ईटीपी यानी अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र लगाना आवश्यक होता है। इसके साथ ही सिंचाई विभाग से भी अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है, तभी इनका संचालन किया जा सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कई इलाकों जैसे एनआईटी, बल्लभगढ़, बाईपास रोड, ओल्ड फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद में ऐसे वॉशिंग सेंटर खुले हुए हैं, जिनसे निकलने वाला गंदा पानी नालियों में बहकर बदबू और गंदगी फैला रहा है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि आसपास के लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

जैसे-जैसे अवैध रूप से चल रहे वॉशिंग सेंटरों की शिकायतें और सूचनाएं हमारे संज्ञान में आती जाएंगी, वैसे-वैसे उन पर विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदूषण फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। - संदीप सिंह, प्रदूषण नियंत्रण विभाग क्षेत्रीय अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed