फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   IIAF releases QR code for job portal

Faridabad News: आईआईएएफ की जॉब पोर्टल के लिए क्यूआर कोड जारी

Sat, 14 Feb 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
IIAF releases QR code for job portal
अब औद्योगिक इकाइयां और युवा आसानी से कर सकेंगे पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद (आईआईएएफ) की ओर से हुई जॉब पोर्टल की आधिकारिक रूप से शुरुआत के बाद अब संगठन की ओर से इसके लिए क्यूआर कोड भी जारी कर कर दिया गया है। क्यूआर कोड के जरिये अब जिले के युवा और औद्योगिक इकाइयां आसानी से अपना पंजीकरण कर सकेंगे।

इससे पहले जॉब की तलाश में साइट पर पहुंचे युवाओं और कुशल कारीगरों की तलाश में साइट पर पहुंची औद्योगिक इकाइयों को पंजीकरण के लिए एक फॉर्म की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था और कई बार पोर्टल नया होने के कारण ढूंढने में परेशानी होती थी। क्यूआर कोड के बाद इस तरह की सभी परेशानियों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें कि पोर्टल की शुरुआत के बाद अब तक 30 से अधिक इकाइयों और दो सौ से अधिक युवाओं ने जॉब की तलाश में पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लिया है। इनमें से 95 प्रतिशत युवाओं को सफलतापूर्ण रूप से जॉब मिल गई है। इसके अलावा विभिन्न कंपनियों को मिलाकर 20 से अधिक जॉब के पद अभी भी रिक्त हैं। आईआईएएफ के प्रधान प्रमोद राणा ने कहा कि क्यूआर कोड से आसानी से अधिक से अधिक कंपनियां और युवा पंजीकरण कर पाएंगे। इससे इकाइयों और युवाओं दोनों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed