फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   IIAF Job Portal Makes Getting Employment Easier

Faridabad News: आईआईएएफ जॉब पोर्टल से रोजगार मिलना हुआ आसान

Fri, 01 May 2026 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
IIAF Job Portal Makes Getting Employment Easier
उद्यमियों को भी हो रहा फायदा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के शिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने और स्थानीय उद्यमियों को कुशल कारीगर उपलब्ध कराने की दिशा में आईआईएएफ जॉब पोर्टल एक अहम भूमिका निभा रहा है। यह डिजिटल मंच अब युवाओं और कंपनियों के बीच सेतु बनकर उभरा है। इसके माध्यम से अब तक सैकड़ों युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

आईआईएएफ के अध्यक्ष प्रमोद राणा ने बताया कि 29 जनवरी से शुरू हुए इस पोर्टल पर अब 25 से 30 प्रतिष्ठित कंपनियां पंजीकृत हो चुकी हैं, जिन्होंने 300 से अधिक जॉब प्रोफाइल साझा किए हैं। इसमें तकनीकी विशेषज्ञों से लेकर आम कर्मचारियों सहित कई तरह की नौकरियां उपलब्ध हैं। इससे युवाओं को नौकरी की तलाश में भटकना नहीं पड़ता और उन्हें एक ही जगह पर कई विकल्प मिल जाते हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही उद्यमियों को भी अब कुशल कर्मचारियों के लिए बार-बार साक्षात्कार नहीं करना पड़ रहा है। उन्हें भी आसानी से कर्मचारी मिल जा रहे हैं। बता दें कि शुरुआत में इस पर पोर्टल पर 200 कंपनियां पंजीकृत थी, पर अब इनकी संख्या बढ़ गई है। साथ कई जानकारी मिलने के बाद कई नए युवाओं ने भी खुद को इस पर पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed