फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ignoring farmers will cost the government a lot: Abhay Chautala

किसानों की उपेक्षा सरकार को पड़ेगी भारी : अभय चौटाला

Sun, 20 Jun 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ignoring farmers will cost the government a lot: Abhay Chautala
फरीदाबाद। पूर्व विधायक व इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, उसके बाद भी किसान आंदोलन कमजोर नहीं पड़ रहा है। किसानों की उपेक्षा सरकार को भारी पड़ेगी। सरकार को कृषि कानून वापिस लेने ही होंगे। वह रविवार को सेक्टर 11 स्थित इनेलो के जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि किसानों के साथ जो अन्य सरकार ने किया है, उसका खामियाजा सरकार को चुनावों में भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस पर भी किसान आंदोलन के नाम पर राजनीति करने के आरोप लगाए। कांग्रेस और भाजपा आपस में मिली हुई हैं। राज्यसभा के चुनाव में एक दूसरे को लाभ पहुंचाने का काम करती रही हैं। आने वाले दिनों में पार्टी को ग्राम व बूथ स्तर पर मजबूत करने का काम किया जाएगा। जिसका असर आने वाले चुनावों में दिखाई देगा। उन्होंने इनेलो कार्यकर्ताओं से गांव-गांव व शहरों में लोगों के बीच जाकर इनेलो की नीतियां बताने को कहा। आने वाले जिला परिषद व ग्राम पंचायतों के चुनावों के अलावा नगर परिषद चुनावों में इनेलो कार्यकर्ता जीतकर आएंगे। ग्राम पंचायतों व नगर परिषद चुनावों के बाद से ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। केवल भाजपा ही नहीं कांग्रेस का भी अस्तित्व नहीं बचेगा। आने वाले समय में हरियाणा के अंदर इनेलो एक मजबूत पार्टी बनकर उभरेगी। इनेलो छोड़कर भाजपा व कांग्रेस में शामिल होने वाले नेता अब फिर से इनेलो में आने का रास्ता ढूंढ रहे हैं। इस मौके पर जिला प्रधान देवेंद्र चौहान, देवेंद्र तेवतिया, जगजीत कौर पन्नू, राज सिंह, सुरेश मोर, रूपचंद लांबा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed