फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If you are being served poor-quality food at the railway station, lodge a complaint directly.

Faridabad News: रेलवे स्टेशन पर मिल रहा है खराब भोजन तो सीधे करें शिकायत

Thu, 25 Jun 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
If you are being served poor-quality food at the railway station, lodge a complaint directly.
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष हेल्पलाइन नंबर 7703819920 जारी किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतों पर अब त्वरित कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 7703819920 जारी किया है। इस नंबर पर यात्री स्टेशन परिसर में संचालित फूड स्टॉल और वेंडरों से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

यह सुविधा दिल्ली मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी 213 रेलवे स्टेशनों पर लागू की गई है। इनमें फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, गुरुग्राम, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार, गाजियाबाद, पानीपत और मेरठ जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों से प्रतिदिन लाखों यात्री यात्रा करते हैं।
विज्ञापन


हेल्पलाइन के संचालन और शिकायतों की निगरानी की जिम्मेदारी सीधे मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय को सौंपी गई है। शिकायत प्राप्त होते ही उसे संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि मौके पर जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित वेंडर पर जुर्माना लगाया जाएगा। गंभीर मामलों में स्टॉल संचालक का लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed