{"_id":"69a729bd989d1f795b0c6a91","slug":"if-the-private-material-lying-on-government-land-is-not-removed-the-municipal-corporation-will-auction-it-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64186-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सरकारी जमीन पर पड़ी निजी सामग्री नहीं हटाई तो नगर निगम करेगा नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सरकारी जमीन पर पड़ी निजी सामग्री नहीं हटाई तो नगर निगम करेगा नीलामी
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने वार्ड नंबर 10 का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने मंगलवार को वार्ड नंबर 10 का निरीक्षण किया और अतिक्रमण करने वालों को अल्टीमेटम जारी किया है। आयुक्त ने कहा है कि फरीदाबाद में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से रखी गई किसी भी प्रकार की सामग्री को नागरिक एक सप्ताह के भीतर खुद हटा लें।
यदि सात दिन बाद भी सरकारी जमीन पर सामान पड़ा पाया गया, चाहे वह किसी विभाग का हो या किसी निजी व्यक्ति का, नगर निगम उसे जब्त कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर देगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सामान रखने वाले व्यक्ति की होगी। निरीक्षण के दौरान जॉइंट कमिश्नर जितेंद्र जोशी और वार्ड पार्षद भगवान सिंह की मौजूदगी में आयुक्त ने प्याली हार्डवेयर चौक के आसपास अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्याली चौक से लेजर वैली पार्क होते हुए तीन नंबर पुलिया तक की ग्रीन बेल्ट पर हुए कब्जों को भी तुरंत हटाने को कहा गया है। आयुक्त ने डबुआ कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट और लेजर वैली पार्क का भी दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और बरसात आने से पहले सभी बड़े नालों व नालियों की सफाई सुनिश्चित की जाए।
वार्ड 10 के निवासियों और पार्षद ने निगम आयुक्त के इस जमीनी दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि फरीदाबाद में यह पहली बार है जब कमिश्नर खुद गलियों में पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रहे हैं। आयुक्त ने अधिकारियों को यह भी आदेश दिए कि जिन गलियों में स्ट्रीट लाइट की कमी है, वहां तुरंत नई लाइटें लगाई जाएं ताकि नागरिकों को असुविधा न हो। नगर निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर की सूरत बदलने और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण और सख्त अभियान फरीदाबाद के सभी वार्डों में लगातार जारी रहेंगे।