फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If the facilities are not available, the company will not allowed to collect tooll tax.

सुविधाएं नहीं मिलीं तो कंपनी को नहीं वसूलने दूंगा टोल टैक्स

Sun, 06 Jun 2021 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
If the facilities are not available, the company will not allowed to collect tooll tax.
बल्लभगढ़-सोहना रोड का दौरा करते एनआईटी विधायक नीरज शर्मा व अन्य। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। बल्लभगढ़-सोहना रोड की हालत खराब है। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नीरज शर्मा ने आरोप लगाया है कि बार-बार शिकायत के बावजूद सुधार नहीं किया जा रहा है। सड़क पर बने टोल प्लाजा पर आपात काल में निकलने के लिए सही रास्ता नहीं है। यह तब है जब इस रोड पर टोल वसूला जाता है।
विज्ञापन

रविवार को विधायक नीरज शर्मा ने पीडब्ल्यूडी के आला अधिकारियों के साथ टोल रोड का दौरा किया। उन्होंने कहा कि रोड की देखरेख का जिम्मा संभाल रही रिलायंस कंपनी द्वारा वाहन चालकों को सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। सुविधाएं नहीं मिलीं तो वह कंपनी को टोल नहीं वसूलने देंगे। वहीं पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरिंग विभाग प्रमुख जीडी गोयल ने आश्वस्त किया है कि टोल रोड पर जितनी भी अनियमितताएं हैं उन्हें 15 अगस्त तक दूर कर लिया जाएगा। इस पर विधायक नीरज शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि 15 अगस्त तक टोल रोड पर अनियमितताएं दूर नहीं हुई तो टोल वसूलने नहीं देंगे।
विज्ञापन

इससे पहले विधायक नीरज शर्मा की शिकायत पर रविवार को टोल रोड की हालत का जायजा लेने चंडीगढ़ से पीडब्लूडी के इंजीनियरिंग विभाग प्रमुख जीडी गोयल फरीदाबाद पहुंचे थे। बैठक में शर्मा ने रिलायंस के अधिकारियों से पूछा कि जब टोल पूरा वसूला जा रहा है तो लोगों को दी जाने वाली वाली सुविधाओं में कटौती क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस इलाके में ऑक्सीजन प्लांट हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क का मरम्मत देखने के लिए जो फर्म रिलायंस और पीडब्लूडी ने नियुक्त की है उसे चार लाख रुपये महीने का भुगतान होता है, जबकि उसकी कोई उपयोगिता दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed