{"_id":"6060be478ebc3e59012ba6b1","slug":"if-nikita-s-killers-were-hanged-celebrate-holi-with-pomp-faridabad-news-noi5741539163","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘निकिता के हत्यारों को फांसी होती तो धूमधाम से मनाते होली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘निकिता के हत्यारों को फांसी होती तो धूमधाम से मनाते होली’
विज्ञापन
फरीदाबाद। निकिता तोमर हत्याकांड का अदालत से फैसला भले ही आ गया हो, लेकिन परिवार इसे अधूरा ही मान रहा है। परिवार को उम्मीद थी कि दोषियों को अदालत से फांसी की सजा मिलेगी। निकिता का परिवार अदालत के फैसले से खुश नहीं है। उसका परिवार होली के दिन घर में कैद होकर रहेगा, ताकि बाहरी माहौल से उन्हें कम दुख हो।
निकिता के पिता मूलचंद तोमर का कहना है कि दोषियों को यदि अदालत से फांसी की सजा मिलती तो उनकी ‘अपना घर’ सोसाइटी में इस बार होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता। दोषियों को उम्रकैद की सजा से निकिता के परिवार को लगता है कि वह अभी पहली सीढ़ी भी पार नहीं कर पाए हैं। निकिता को न्याय दिलाने के लिए अभी उन्हें काफी दूर तक जाना है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी व निकिता न्याय मंच के पदाधिकारी इस बार सार्वजनिक और हर्षोल्लास से होली नही मनाएंगे। निकिता का परिवार भी होली के त्योहार पर खुद को घर में ही कैद रखेगा।
निकिता की मां विजया तोमर का कहना है कि उनके परिवार से इस बार कोई होली पूजन के लिए भी नहीं जाएगा। उनके पैतृक घर हापुड़ में भी इस बार होली नहीं मनाने का फैसला लिया गया है। उनका कहना है कि दोषियों को फांसी की सजा के बाद ही वे कोई त्योहार मनाएंगी। पिता मूलचंद तोमर ने निकिता को न्याय दिलाने के लिए वीरांगना बिटिया के नाम से ट्विटर अकाउंट भी बनाया है जिसमें उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ने की अपील की है।