फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   If hot food was not found in the in-laws' house, then the bullet was fired

ससुराल में गर्म खाना नहीं मिला तो चलाई गोली

Sat, 23 Apr 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
If hot food was not found in the in-laws' house, then the bullet was fired
फरीदाबाद। ससुराल में गर्म खाना नहीं मिलने से एक युवक इतना नाराज हुआ कि सास पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली दरवाजे में लगी। पुलिस ने सास की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तिगांव रोड निवासी रेनू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी की शादी गांव फरीदपुर निवासी विपिन के साथ की थी। शुक्रवार रात करीब 11 बजे विपिन शराब पीकर ससुराल पहुंचा। उसने सास से कहा खाना बनाने के लिए कहा। सास ने कहा रात ज्यादा हो गई है, वह घर जाए। नाराज युवक ने जेब से कट्टा निकाल लिया। रेनू ने कट्टा छीनने की कोशिश की तो आरोपी ने गोली चला दी। गोली दरवाजे पर जाकर लगी। गोली की आवाज सुनकर रेनू का बेटा अनिकेत कमरे से बाहर निकल आया। उसे देख विपिन ने गोली चला दी और धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed