{"_id":"67c9dd87a1b01961540be9e5","slug":"if-garbage-is-not-lifted-daily-action-will-be-taken-against-contractors-and-officials-a-mona-srinivas-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-39450-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिदिन कूड़ा नहीं उठा तो ठेकेदारों और अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : ए मोना श्रीनिवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिदिन कूड़ा नहीं उठा तो ठेकेदारों और अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : ए मोना श्रीनिवास
विज्ञापन
-निगमायुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर की बैठक, संयुक्त आयुक्तों को अपने क्षेत्र में निरीक्षण के निर्देश
-स्वच्छता के प्रति शहरवासियों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास ने बृहस्पतिवार को स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर मुख्यालय में बैठक कर संयुक्त आयुक्तों को अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि प्रतिदिन क्षेत्र में कूड़ा उठान नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम आयुक्त ए मोना श्रीनिवास ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर में मुख्य खुले नालों की सफाई भी करवाना सुनिश्चित किया जाए। शहरवासियों को असुविधा से बचाने के लिए अधिकारी सड़कों पर उतरकर सीवरेज व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे और समस्या मिलने पर तत्काल निदान कराएंगे। उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत और उनकी साफ-सफाई का सभी जरूरी समान उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए हैं।
निगमायुक्त ने क्षेत्र ने सभी संयुक्त आयुक्तों, कार्यकारी अभियंता और स्वच्छता विभाग की टीमों से कहा है कि वह सुनिश्चित करें कि सड़कों पर कूड़े के ढेर न पड़े हों। सभी कूड़ा इकट्ठा होने वाले खत्तों पर प्रतिदिन सफाई के साथ झाड़ू और चूना लगवाया जाए। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल, संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त राजेश कुमार, संयुक्त आयुक्त करण सिंह, मुख्य अभियंता बीके कर्दम आदि मौजूद रहे।
अनधिकृत रूप से कूड़ा डालने वाले 10 स्थानों को बनाएं सुंदर
बैठक में सभी संयुक्त आयुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में 10 ऐसे स्थानों को ढूंढे, जहां अनधिकृत रूप से कूड़ा डाला जाता है। इन स्थानों को साफ कराकर फूल वाले पौधे या अन्य पौधों से सजाया जाए। इस कदम से ऐसे स्थानों पर खुले में कूड़ा डालने से लोगों को रोका जा सकेगा और उन्हें सुंदरता का अहसास कराया जा सकेगा।