फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ICU will start in the new year

Faridabad News: नए साल में शुरू हो जाएगा 8 बेड का माइनर आईसीयू

Mon, 09 Dec 2024 02:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
ICU will start in the new year
गंभीर रोगियों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर नहीं किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। नए वर्ष में बादशाह खान अस्पताल के द्वितीय तल पर 8 बेड का माइनर आईसीयू शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके निर्माण पर तकरीबन 60 लाख रुपये खर्च आने की उम्मीद है। इस वार्ड का निर्माण कोरोना काल में होना था, लेकिन फंड के अभाव में नहीं हो सका था। इसे शुरू होने के बाद गंभीर रोगियों (नवजात) को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर नहीं किया जाएगा।
माइनर आईसीयू को वर्ष 2021 में बनाने का निर्णय लिया गया था। अब इसके लिए औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सबकुछ ठीक रहा तो अगले वित्त वर्ष में आठ बेड का नवजात माइनर आईसीयू शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए वार्ड का निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

बीके अस्पताल के दूसरे तल पर बने नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट में रोजाना पांच से 10, समय से पहले होने वाले नवजात, प्रसूति के दौरान आने वाली समस्या व कमजोर बच्चों को भर्ती किया जाता है। इनमें से कुछ नवजात गंभीर हालात में होते हैं, जिन्हें आईसीयू की जरूरत होती है। ऐसे नवजात को दिल्ली के सफदर जंग में रेफर कर दिया जाता है। इसे शुरू होने के बाद उनका उपचार यहीं हो जाएगा। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव का कहना है कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य पुरा हो जाएगा। इसमें बच्चों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

अस्पताल में नहीं हैं आईसीयू विशेषज्ञ डॉक्टर
बीके अस्पताल में पहले से ही एक आईसीयू वार्ड बना था, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर न होने के कारण उसे साधारण वार्ड में तबदील कर दिया गया है। इस आईसीयू में हड्डी के मरीजों को रखा जाता है। नए आईसीयू का निर्माण होने के बाद बिना विशेषज्ञ डॉक्टर के इसका उपयोग कैसे किया जाएगा।


----
वर्जन

बीके अस्पताल के दूसरे तल पर नीकू वार्ड के पास ही नवजात के लिए माइनर आईसीयू तैयार किया जा रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो इसे जनवरी के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। - प्रदीप संधू,पीडब्ल्यूडी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article