फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   IAS got bail in bribery case of more than one crore rupees

Faridabad: एक करोड़ से ज्यादा रुपये की रिश्वत मामले में IAS को मिली जमानत, 15 दिन से जेल में बंद था आरोपी

Thu, 01 Jun 2023 06:26 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 01 Jun 2023 06:26 PM IST
सार

साल 2022 में नई दिल्ली रणजीत नगर के रहने वाले ललित मित्तल ने कोतवाली थाने में शिकायत दी कि पंकज गर्ग, आरबी शर्मा व जेके भाटिया ने मिलकर उन्हें नगर निगम में सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा देकर 1.11 करोड़ रुपये रिश्वत ली थी। आरोपियों ने ललित मित्तल से कहा रिश्वत की रकम बडे अधिकारियों तक गई है। 

विज्ञापन
IAS got bail in bribery case of more than one crore rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक करोड़ ग्यारह हजार की रिश्वत मामले में बृहस्पतिवार को जिला अदालत ने आरोपी आईएएस धर्मेंद्र सिंह को जमानत दे दी। 15 मई को कोतवाली थाना पुलिस ने हरियाणा भवन में एडीशनल रेजिडेंट कमिश्नर तैनात आईएएस धर्मेंद्र सिंह को 1.11 करोड़ रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


साल 2022 में नई दिल्ली रणजीत नगर के रहने वाले ललित मित्तल ने कोतवाली थाने में शिकायत दी कि पंकज गर्ग, आरबी शर्मा व जेके भाटिया ने मिलकर उन्हें नगर निगम में सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा देकर 1.11 करोड़ रुपये रिश्वत ली थी। आरोपियों ने ललित मित्तल से कहा रिश्वत की रकम बडे अधिकारियों तक गई है। 

विज्ञापन

 

ललित मित्तल को पैसे देने के बावजूद कोई सरकारी ठेका नहीं मिला। इस पर उन्होंने केस दर्ज करा दिया। पुलिस जांच में आईएएस धर्मेंद्र सिंह के नाम का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमृत सिंह की अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed