फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   IAS and ACP are facing the problem of sewer overflow, it is difficult to leave the house

Faridabad News: सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे आईएएस और एसीपी, घर से निकलना दूभर

Thu, 28 Mar 2024 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
IAS and ACP are facing the problem of sewer overflow, it is difficult to leave the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से केवल आम आदमी नहीं बल्कि करोड़ों की कीमत वाली कोठियों में रहने वाले दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त आईपीएस (रिटायर्ड पुलिस कमिश्नर) भी जूझ रहे हैं। सीएम विंडो और जिला परिवार एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में मई 2023 में शिकायत की गई, सीएम के आदेश के बाद भी समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो सका है।

भाकरी गांव को चुंगी-17 से जोड़ने वाली नवादा सड़क पिछले करीब दो साल से बदहाल है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर एकत्रित हो रहा है। गंदगी के कारण लोग बेहाल हैं, लगभग डेढ़ किलोमीटर सड़क पर गड्ढे और एकत्रित सीवर का गंदा पानी निवासियों के बीच विभिन्न बीमारियों का कारण बन है। आसपास के गांव के लोगों के कुछ लोगों ने नालियों पर स्लैब बना लिया है, जिससे ठीक प्रकार से सफाई नहीं हो पाती है। सीवर ओवरफ्लो का यह भी एक अहम कारण हैं निवासियों ने एक बार फिर निगम अधिकारियों से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

--------
ढाई महीने में होना था समाधान, 6 महीने से रुका काम
सेक्टर-49 नवादा रोड स्थित दिल्ली पुलिस हाउसिंग सोसाइटी में 688 फ्लैट्स हैं, इनकी कीमत 50 लाख से 1.10 करोड़ है। सोसाइटी में करीब 50 प्रतिशत लोग रहते हैं। इनमें 40 आईपीएस, 100 से ज्यादा एसीपी और दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारी रहते हैं। वहीं, कॉमन पीपल वेलफेयर सोसाइटी में लगभग 148 फ्लैट्स हैं, इनमें एनएचपीसी के अधिकारी रहते हैं। अफसरों की मानें तो दो साल से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर, पानी और सड़क के नाम पर टैक्स के रूप में करोड़ों रुपये देने के बाद भी सुविधा नहीं मिल पा रही है। समस्या से परेशान होकर जिला परिवार एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में मई 2023 में शिकायत की गई, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ढाई महीने में अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के आदेश दिए गए, लेकिन लगभग एक साल होने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

अमृत योजना के तहत होना का सीवर लाइन का काम
दो साल से समस्या बनी हुई है। नवादा रोड पर अमृत योजना के तहत सीवर लाइन डाली जानी थी, लेकिन काम अधर में छोड़ दिया गया है, पिछले 6 महीने से काम रुका हुआ है, जिससे परेशानी बढ़ गई है।

- योगेंद्र पाल सिंह, डायरेक्टर, दिल्ली पुलिस हाउसिंग सोसाइटी

----
सेक्टर में किसी भी सफाई कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई है। हालत इस कदर खराब है कि घरों से निकलना दूभर हो रहा है। इस संबंध में स्थानीय विधायक सीमा त्रिखा से भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ।
- यशपाल चौहान, उप प्रधान, कॉमन पीपल वेलफेयर सोसाइटी
----
नोट: कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान का वर्जन कुछ देर बाद में देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed