फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   I will get money from the Chief Minister for the development of Ballabhgarh: Moolchand

मुख्यमंत्री से लाऊंगा बल्लभगढ़ के विकास के लिए पैसा : मूलचंद

Sat, 06 Feb 2021 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
I will get money from the Chief Minister for the development of Ballabhgarh: Moolchand
फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुझे विकास कार्यों के लिए जितना भी पैसा लाना पड़े, उसमें कमी नहीं रहने दूंगा। मूलचंद शर्मा शनिवार को सेक्टर-64डी स्थित ऊंचा गांव चुंगी के पास लगभग तीन एकड़ जमीन पर पार्किंग की चारदीवारी के निर्माण की विधिवत शुरुआत के लिए पहुंचे थे। वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पार्किंग की चारदीवारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा बनाई जाएगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ में दलालों, जमीनों पर कब्जा करने वालों को नहीं बख्शेंगे। इसके साथ ही बल्लभगढ़ के आम जन के लिए विकास कार्यों में भी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मंत्री ने कहा कि वह स्वयं बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की एक-एक इंच जमीन से वाकिफ हैं। कहां किस विकास कार्य की जरूरत है, इसके लिए स्वयं समीक्षा करके अधिकारियों के साथ बार-बार बैठकें कर जवाबदेही भी तय की जा रही है।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग वार्ड, अलग-अलग कॉलोनियों, सेक्टरों के लिए 30 लाख रुपये की राशि से डिजिटल बोर्ड बनवाए जाएंगे। कोशिश होगी कि किसी भी मेहमान, रिश्तेदार व अन्य लोगों को कॉलोनी व सेक्टर में जाने के लिए किसी से रास्ता पूछने के लिए भटकना ही न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र चार जोन में बंटा हुआ है। इसमें नहर पार, रेलवे पार, कॉलोनी और सेक्टरों का क्षेत्र शामिल है। जल्द ही मुंबई जाने के लिए 14 घंटे और दिल्ली के सराय काले खां जाने के लिए मात्र 20 मिनट का समय यहां से लगेगा। ऐसी 12 लाइन के सड़क मार्ग का निर्माण 6500 करोड़ रुपये की लागत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर पार्षद हरप्रसाद गोड़, टिपरचंद शर्मा, हुडा के एक्सईएन अजीत सिंह, निगरानी कमेटी के चेयरमैन महावीर सैनी, प्रताप भाटी, राकेश गुर्जर, पारस जैन, योगेश शर्मा, मास्टर तेजपाल, बृजेश मंगला, लखन बैनीवाल, संगीता त्यागी, दीपक यादव, राजीव गोयल, बिल्लू पहलवान, लोकेश शर्मा, लक्की सिंगला, कैलाश वशिष्ठ मंडल अध्यक्ष, संजीव बैंसला और लक्ष्मण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed