फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hyderabadi jewellery became the centre of attraction in the fair.

Faridabad News: मेले में हैदराबादी की ज्वेलरी बनी आकर्षण का केंद्र

Fri, 06 Feb 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Hyderabadi jewellery became the centre of attraction in the fair.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में देश-विदेश की पारंपरिक कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को एक मंच पर प्रस्तुत करने का प्रमुख केंद्र बन चुका है। मेले में स्टॉल नंबर 928 पर स्वाति हैदराबादी रियल पर्ल्स और स्टोन से बनी उत्कृष्ट ज्वेलरी का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रही हैं।


स्वाति ने बताया कि वह पिछले 16 वर्षों से लगातार सूरजकुंड मेले में भाग ले रहीं है। उनके स्टॉल पर हैदराबादी रियल पर्ल्स और ओरिजिनल स्टोन से तैयार की गई विभिन्न प्रकार की पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी उपलब्ध है। इनमें माला, ईयररिंग, ब्रेसलेट, नेकलेस, कंगन, चूड़ियां और विशेष डिजाइन के गहने शामिल हैं, जो न केवल सुंदरता में बेजोड़ हैं बल्कि टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता के भी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास हर आयु वर्ग और हर बजट के ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार विकल्प मिल रहा है। कम कीमत में सुंदर फैशन ज्वेलरी से लेकर उच्च मूल्य की प्रीमियम हैदराबादी पर्लस ज्वेलरी तक, हर प्रकार के खरीदारों के लिए आकर्षक कलेक्शन मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed