फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Husband slits wife's throat with a sharp weapon amidst a domestic dispute.

Faridabad News: पारिवारिक कलह में पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला काटा

Fri, 17 Jul 2026 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Husband slits wife's throat with a sharp weapon amidst a domestic dispute.
श्याम कॉलोनी की वारदात, बेटे की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र स्थित श्याम कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के दौरान 60 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपनी 52 वर्षीय पत्नी का गला काट दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बेटे की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की श्याम कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात पारिवारिक कलह खूनी वारदात में बदल गई। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 52 वर्षीय किरण के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उसके पति अरुण सिंह पर है। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के बड़े बेटे करण ने बताया कि बृहस्पतिवार रात परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे और अपने-अपने कमरों में थे। इसी दौरान उसके माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान अरुण सिंह ने धारदार हथियार से किरण के गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने शोर सुनकर जब कमरे से बाहर आकर देखा तो किरण खून से लथपथ पड़ी थी, जबकि आरोपी घर से भाग चुका था। परिवार के सदस्य तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किरण अपने पति अरुण सिंह और परिवार के साथ श्याम कॉलोनी में रहती थी। दंपती के तीन बच्चे हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। शुरुआती जांच में घटना के पीछे पारिवारिक कलह सामने आई है। हालांकि विवाद किस कारण हुआ, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पल्ला थाना पुलिस ने बेटे करण की शिकायत के आधार पर आरोपी अरुण सिंह के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed