फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Husband kills wife in Palla police station area of Faridabad

फरीदाबाद: प्रेम विवाह के 12 साल बाद पत्नी की गोली मार हत्या, दो बच्चों के साथ पति से अलग रहती थी महिला

Sat, 21 Feb 2026 12:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 Feb 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
Husband kills wife in Palla police station area of Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के पल्ला थाना इलाके में शिव एंक्लेव पार्ट 1 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 32 वर्षीय महिला संगीता की तीन गोलियां मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका के पति दिलीप यादव को मुख्य आरोपी बनाते हुए उसकी तलाश तेज कर दी है। यह वारदात शुक्रवार रात को हुई, जिसके बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका संगीता और आरोपी पति दिलीप यादव ने करीब 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद से ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। बीते ढाई साल से दिल्ली के साकेत कोर्ट में दोनों के बीच मारपीट और तलाक का मुकदमा चल रहा था। पारिवारिक कलह के चलते संगीता अपने दो बच्चों के साथ पति से अलग रह रही थी।
विज्ञापन


पिता की शिकायत पर मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी
इस संबंध में मृतका संगीता के पिता विक्रम ने पल्ला थाना में आरोपी पति दिलीप यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर चुकी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो पाएगा। पुलिस का मानना है कि प्रेम विवाह के बाद तलाक के मामले में चल रही कड़वाहट इस हत्या का मुख्य कारण हो सकती है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed