{"_id":"66654f72da269fce0b079ae9","slug":"husband-beats-wife-to-death-after-argument-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, दोनों के बीच कई दिनों से चल रही थी अनबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, दोनों के बीच कई दिनों से चल रही थी अनबन
Sun, 09 Jun 2024 12:15 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:15 PM IST
सार
बल्लभगढ़ के गांव अटाली में एक दुकानदार पर आरोप लगा है कि उसने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। दोनों के बीच कई दिनों से अनबन चल रही थी, जिसके चलते इस हादसे को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बल्लभगढ़ के गांव अटाली में एक दुकानदार पर आरोप लगा है कि उसने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। दोनों के बीच कई दिनों से अनबन चल रही थी, जिसके चलते इस हादसे को अंजाम दिया गया। थाना छायंसा पुलिस ने महिला के पति और जेठ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव सेवली होडल निवासी सीता राम ने बताया कि उनकी दो बहनें प्रीति और जयवती (36) की शादी वर्ष 2009 में प्रकाश और रामू के साथ हुई थी। रामू की गांव में बिजली के सामान की दुकान है। जयवती और रामू के तीन बच्चे हैं। पुलिस की दी शिकायत में उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। शुक्रवार की रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि पति रामू ने पत्नी जयवती के साथ पहले मारपीट की और उसे जोर से धक्का दिया। धक्के से जयवती का सिर कमरे में संदूक से टकराया। इसके बाद भी रामू का गुस्सा नहीं थमा और उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना रामू के बड़े भाई प्रकाश ने सुबह कॉल कर मायके वालों को दी। मायके वाले जब बीके अस्पताल पहुंचे तो उनकी बहन जयवती मृत अवस्था में मिली।
मुख्य आरोपी के जीजा के खिलाफ भी मामला दर्ज
भाई सीता राम का कहना है कि पहले दोनों के बीच कभी कोई कहासुनी की बात नहीं सुनी। ना ही उनकी बहन ने कोई बात उनको बताई, लेकिन शुक्रवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई इसके बारे में अभी उनको कोई जानकारी नहीं है। उनका आरोप है कि इस घटना को अंजाम देने में रामू का जीजा अतुल भी शामिल है। थाना छायंसा प्रभारी रणवीर ने बताया कि मायके वालों की शिकायत पर पति रामू और उसके जीजा अतुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।