{"_id":"6a3ebb9b526b17c80f0be8c2","slug":"husband-arrested-in-murder-case-wanted-to-marry-sister-in-law-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73327-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, साली से करना चाहता था शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हत्या के मामले में पति गिरफ्तार, साली से करना चाहता था शादी
विज्ञापन
23 जून की रात आलमपुर गांव में हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में महिला की गला दबाकर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 ने बृहस्पतिवार को आरोपी पति ताहिर हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी साली से शादी करना चाहता था। इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने 23 जून की रात पत्नी जोया की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि आरोपी ताहिर हुसैन अपनी साली के संपर्क में था और उससे विवाह करना चाहता था। इस बात की जानकारी पत्नी जोया को हो गई थी। घटना वाली रात दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि ताहिर ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और फिर चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
23 जून की रात आलमपुर गांव में जोया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले में 24 जून को मृतका के पिता समशु, निवासी चिल्ली (पलवल) की शिकायत पर धौज थाना में हत्या सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे वारदात और उससे जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।