फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Husband and wife booked for cheating of Rs 2.60 crore in the name of providing a house

Faridabad News: मकान दिलाने के नाम पर 2.60 करोड़ की ठगी, पति-पत्नी पर मामला दर्ज

Sun, 26 Oct 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife booked for cheating of Rs 2.60 crore in the name of providing a house
फर्जी इकरारनामा बनाकर बैंक से भी लिया लोन, चेक बाउंस होने के बाद हुआ खुलासा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में एक जमींदार से मकान दिलाने के नाम पर 2.60 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप एक पति-पत्नी पर है। जिन्होंने फर्जी इकरारनामा तैयार कर पीड़ित से करोड़ों रुपये ठगने के साथ उन्हीं दस्तावेज के आधार पर बैंक से लोन भी निकाल लिया। मामला सामने आने के बाद थाना सेंट्रल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव खेड़ीकला निवासी पीड़ित जमींदार ने बताया कि सेक्टर-85 स्थित बीपीटीपी पार्कलैंड में रहने वाले दंपती रेखा और संजीव कुमार उनसे साल 2019 में मिले थे। दोनों ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए उन्हें प्लॉट नंबर ए में बने मकान की पेशकश की। सौदा 2 करोड़ 65 लाख रुपये में तय हुआ और 20 सितंबर 2019 को रजिस्टर्ड इकरारनामा कर लिया गया। उस समय पीड़ित ने एडवांस में करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये चेक के जरिए दे दिए।
विज्ञापन



इकरारनामा के मुताबिक रजिस्ट्री 18 सितंबर 2020 को होनी थी। पीड़ित निर्धारित तारीख को सब-रजिस्टार कार्यालय पहुंच गया लेकिन आरोपी दंपती नहीं पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य पूरा करने का बहाना बनाकर बाकी रकम भी ले ली। बाद में पता चला कि जिस प्लॉट की रजिस्ट्री होनी थी उस पर पहले से बैंक लोन था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जब बैंक की ओर से नोटिस मिला तो पीड़ित को ठगी का पता चला। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने बंद अकाउंट का चेक थमा दिया, जो बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। शिकायत के आधार पर कमिश्नर के आदेश पर थाना सेंट्रल पुलिस ने रेखा और संजीव कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed