फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Husband absconds after killing wife and locking room

Faridabad News: पत्नी की हत्या कर कमरे का ताला लगा पति फरार

Sat, 06 Apr 2024 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Husband absconds after killing wife and locking room
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जीवन नगर पार्ट-1 में पुलिस ने शुक्रवार को एक बंद कमरे से महिला का शव बरामद किया है। शव की हालत देखकर लगता है वह कई दिन पुराना है। महिला के पति पर आरोप है कि उसने चुन्नी से गला दबाकर महिला की हत्या कर दी और कमरे का बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। कमरे से दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

मृतका की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी खुशबू (40) के रूप में हुई है। मकान मालिक जगवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह सेक्टर-55 स्थित एक राजकीय स्कूल में कर्मचारी हैं। जीवन नगर पार्ट-1 में उन्होंने अपने मकान की पहली मंजिल किराए पर दे रखी है। मार्च महीने से खुशबू व उसका पति मसान कमरे में रह रहे थे। दोनों एक निजी कंपनी में काम करते थे। 29 मार्च को खुशबू अपने मायके गई थी वहां से तीन अप्रैल को वापस लौटी। चार अप्रैल को कमरे में ताला लगा देख जगवती को लगा दोनों पति-पत्नी नौकरी पर गए होंगे। शुक्रवार शाम तक कमरे का ताला नहीं खुलने पर उन्हें शक हुआ। मामले की जांच के लिए जगवती कमरे के पास गई तो काफी दुर्गंध आ रही थी। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मुजेसर थाना पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा। अंदर का नजारा देख पुलिस व मकान मालिक दंग रह गए। कमरे में खुशबू का शव पड़ा था। उसके गले में चुन्नी लिपटी थी। शव की हालत देख लग रहा था महिला की हत्या तीन अप्रैल की रात को ही कर दी गई थी। घटना के बाद से महिला का पति मसान फरार है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed