फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hundreds of youth pledged to make the country self-reliant.

Faridabad News: सैकड़ों युवाओं ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया

Sun, 02 Nov 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of youth pledged to make the country self-reliant.
भाजपा की ओर से किया गया आत्मनिर्भर भारत- विकसित भारत युवा सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। भाजपा की ओर से जिला कार्यालय अटल कमल पर आत्मनिर्भर भारत- विकसित भारत विषय पर एक युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर व संकल्प पत्र भरकर देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। युवा सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने की।



उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया । युवा सम्मेलन के दौरान हरियाणा दिवस भी मनाया गया और युवाओं द्वारा हरियाणा की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । सभी वक्ताओं ने हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की । पंकज रामपाल ने युवाओं से “हर घर स्वदेशी- घर घर स्वदेशी” का नारा बुलंद करने, स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने और उनके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने की अपील की, ताकि स्थानीय उद्योगों को बल मिले और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो सकें।
विज्ञापन


हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘हरियाणा एक हरियाणवी एक’ का नारा दिया था ताकि सभी में यह भावना जागृत हो कि पूरा प्रदेश एक ही परिवार की तरह है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हमेशा युवाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा की पावन भूमि हरि की भूमि है। भगवान श्रीकृष्ण ने इसी पवित्र धरती कुरुक्षेत्र पर गीता का अमर संदेश दिया था, जो आज भी मानवता को धर्म, कर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाता है। गीता हरियाणा की पहचान है और यही पवित्र भूमि युवाओं को कर्म, निष्ठा और राष्ट्र भक्ति का संदेश देती है।




युवा सम्मेलन में राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, आत्मनिर्भर भारत अभियान की जिला संयोजक सीमा भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भडाना, पंकज सिंगला, भारती भाकुनी, ज़िला सचिव तरनजीत सिंह भाटिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed