फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hundreds of women prepared Prasad while singing Bundelkhandi songs.

Faridabad News: सैकड़ों महिलाओं ने बुंदेलखंडी गीत गाते तैयार किया प्रसाद

Sun, 09 Nov 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of women prepared Prasad while singing Bundelkhandi songs.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी के दशहरा मैदान में शनिवार को एक अनोखा और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के लिए तैयार की गई विशाल अन्नपूर्णा रसोई में सैकड़ों महिलाएं अपने पारंपरिक बुंदेलखंडी गीत गाते हुए प्रसाद तैयार कर रही थीं। इस रसोई में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए भोजन बनाया जा रहा है। पूरी-सब्जी, दाल और देसी घी का हलवा, जो भोग के रूप में पहले मंदिर में चढ़ाया गया और फिर भक्तों में वितरित किया गया। रसोई में 300 महिलाएं और 127 पुरुष सेवा में जुटे हुए हैं। सेवक राजा ठाकुर ने बताया कि यह सिर्फ भोजन नहीं श्रद्धा का उत्सव है। महिलाएं अपनी संस्कृति के साथ सेवा कर रही हैं। पहले मंदिर में भोग लगाया जाता है फिर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। पदयात्रा के लिए रविवार सुबह 1.50 लाख लोगों के नाश्ते और दो लाख के लिए भोजन का इंतजाम किया गया है। नाश्ते में जबलपुर के खोए की जलेबी, पोहा, पकोड़े और चाय रखी गई है। श्री बागेश्वर बाला जी एसोसिएट्स द्वारा इस व्यवस्था को संभाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed