{"_id":"6874bbfa136d0361c80c3a37","slug":"hundreds-of-shiva-devotees-left-from-hathin-and-palwal-for-braj-mandal-yatra-in-nuh-2025-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नूंह में ब्रजमंडल यात्रा: हथीन और पलवल से सैकड़ों शिवभक्त रवाना, प्रशासन की सख्ती...चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह में ब्रजमंडल यात्रा: हथीन और पलवल से सैकड़ों शिवभक्त रवाना, प्रशासन की सख्ती...चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात
Mon, 14 Jul 2025 01:43 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:43 PM IST
सार
हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर कड़ी निगरानी की जा रही है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। जलाभिषेक जिले के तीन पांडवकालीन मंदिरों नल्हड़ महादेव, झिरकेश्वर महादेव, फिरोजपुर झिरका और श्रृंगेश्वर मंदिर, सिंगार में किया जाएगा। नूंह में अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा और ब्लक एसएमएस पर रोक लगी है।
विज्ञापन
नाका नूंह रोड गांव भीमशिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेवात की सरजमीं एक बार फिर सौहार्द और साझा संस्कृति की मिसाल बनने जा रही है। सोमवार 14 जुलाई को नूंह में होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर हथीन क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिवभक्त रवाना हो रहे हैं। गांव मण्डकौला सहित कई जगहों से श्रद्धालुओं के जत्थे निकलेंगे।
विज्ञापन
डीएसपी होडल द्वारा नाका बुराका बॉर्डर पुन्हाना रोड होडल ड्यूटी ब्रीफिंग
- फोटो : अमर उजाला
यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जल और विश्राम की व्यवस्था की गई है। मुस्लिम समाज की ओर से भी भाईचारे का संदेश देते हुए यात्रा का स्वागत किया गया है, जो मेवात की गंगा-जमुनी तहज़ीब को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस ने सुरक्षा के लिए रणनीतिक स्थानों पर जवानों की तैनाती कर दी है। रहीमपुर यमुना पुल, माला सिंह फॉर्म बागपुर, करमन बॉर्डर, यूपी सीमा, और नूंह बॉर्डर पर विशेष नाकाबंदी की गई है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की गहन जांच हो रही है। सोशल मीडिया की निगरानी और गश्त भी तेज कर दी गई है।
जल, थल और नभ से निगरानी
किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए जल, थल और नभ से निगरानी के सख्त प्रबंध किए गए हैं। रविवार को एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार और आईजी नाजनीन भसीन ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि यात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण हो। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में जाकर स्थानीय लोगों व संगठनों से संवाद बनाए रखें।
फ्लैग मार्च निकाला
14 जुलाई को तीनों धार्मिक स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में मांस-मछली की बिक्री, प्रदर्शन व हैंडलिंग पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। खुली मीट दुकानों और अतिक्रमण हटाने को लेकर रविवार को प्रशासन ने अभियान भी चलाया। आंबेडकर चौक पर रेहड़ियों को हटाया गया। वहीं, रविवार शाम नूंह शहर में स्थानीय पुलिस और आरएएफ ने संयुक्त फ्लैग मार्च किया।