{"_id":"6a7b7fea02c15c8d3e0dd9b2","slug":"hundreds-of-electricity-connections-disconnected-at-bptp-without-prior-notice-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77163-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिना पूर्व सूचना के बीपीटीपी में काटे सैकड़ों बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिना पूर्व सूचना के बीपीटीपी में काटे सैकड़ों बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
लोगों में नाराजगी, हेल्प डेस्क पर शिकायत करने पर कहा जाता है कि पहले बकाया रखरखाव शुल्क जमा करो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीपीटीपी की विभिन्न प्लॉटेड कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने बिल्डर पर बिजली कनेक्शन काटने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए जमा कराई जाने वाली राशि नहीं देने पर बिना किसी पूर्व सूचना के सैकड़ों घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। वहीं, जब लोग बीपीटीपी के हेल्प डेस्क पर शिकायत लेकर पहुंचते हैं तो उनसे पहले बकाया रखरखाव शुल्क जमा कराने की बात कही जाती है।
एफ ब्लॉक बीपीटीपी के अध्यक्ष रविंदर चौधरी ने आरोप लगाया कि बिल्डर की ओर से बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को रखरखाव शुल्क व अन्य बकाया राशि से जोड़कर उपभोक्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी व्यक्ति के रखरखाव बकाया होने पर बिजली-पानी जैसी आवश्यक सेवाएं बंद नहीं की जा सकतीं। इसके बावजूद बीपीटीपी की ओर से कनेक्शन काटे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
रविंदर चौधरी के अनुसार सैकड़ों लोगों के बिजली कनेक्शन बिना नोटिस काट दिए गए। जब लोग हेल्प डेस्क पर फोन करते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि आपका रखरखाव शुल्क बकाया है। पहले रखरखाव शुल्क जमा करें, उसके बाद ही बिजली कनेक्शन जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
सड़क शुल्क को लेकर भी विवाद
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई का संबंध सड़क निर्माण के लिए मांगी जा रही राशि से है। लोगों का कहना है कि जिन निवासियों ने सड़क निर्माण की राशि जमा नहीं की, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इससे कॉलोनी में रहने वाले परिवारों में नाराजगी है।
निवासी सुरेंद्र और महेश का कहना है कि बीपीटीपी प्रति वर्गफीट के हिसाब से रखरखाव शुल्क वसूल रही है। इसके बावजूद कई अन्य खर्चों का भार भी निवासियों पर डाला जा रहा है। उनका कहना है कि निवासियों से नियमित रूप से रखरखाव शुल्क लेने के बाद भी बिजली आपूर्ति बाधित करना उचित नहीं है।
ऊपर से आदेश है, हम कुछ नहीं कर सकते
रविंदर चौधरी ने बताया कि जब बीपीटीपी के कर्मचारियों से बिजली कनेक्शन काटे जाने के संबंध में बात की जाती है तो उनका जवाब होता है कि उन्हें ऊपर से आदेश मिला है और वे इसमें कुछ नहीं कर सकते। निवासियों ने मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए और बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को किसी भी प्रकार के बकाये से जोड़कर बंद करने की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। साथ ही, बिना पूर्व सूचना कनेक्शन काटे जाने की शिकायतों की भी जांच होनी चाहिए।
हमने बिजली का कोई कनेक्शन नहीं काटा है, ये आरोप झूठे हैं। - श्याम सुंदर, एमडी, बीपीएमएस
बिजली कटने के बाद हमें काफी परेशानी होती है। लोग गर्मी में घरों में रहने को मजबूर हो रहे हैं। इसका समाधान होना चाहिए। - रविंद्र चौधरी, आरडब्ल्यूए प्रधान, एफ ब्लॉक
मुख्यमंत्री के आदेशों के मुताबिक निवासियों के रखरखाव शुल्क न भरने पर बिल्डर की ओर बिजली नहीं काटी जा सकती है। - कुलदीप
गर्मी में बच्चे और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। इसके साथ पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ता है। - अजीत
इसका जल्द समाधान नहीं हुआ तो यह समस्या गंभीर हो सकती है। निवासियों को बिना वजह सताया जा रहा है। - जय सोलंकी